আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शानो शौकत बरकरार रखने करते थे लूट, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 गिरफ्तार

Published on: January 20, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. कोमाखान पुलिस और साइबर सेल ने 17 लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी व एक नाबालिग सहित 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से लूट के 12 नग मोबाइल, चार मोटरसाइकिल और नगदी रकम बरामद की है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 392 का मामला दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज यहां कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि विगत 15 जनवरी को ग्राम टेंगराही चौकी टूहलू थाना कोमाखान निवासी किसान परमानंद साहू (50) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सहकारी बैंक कोमाखान से धान विक्रय की राशि 49 हजार रुपए निकालकर अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था.

http://किसानों की ट्रैक्टर रैली पर दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

करीब 2.30 बजे धौराभाठा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल में सवार अज्ञात व्यक्ति छुरा जाने का रास्ता पूछने लगे उनको रास्ता बताया और घर की तरफ जाने लगा. इसी बीच धौराभाठा और टेंगहारी जंगल में चढ़ाई के पास उन्होंने मोटरसाइकिल से चाबी निकालकर पैंट की जेब में रखी राशि लूट ली. प्राथी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ कर दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब आरोपियों का कोई पता नहीं चला तब इनकी तलाश के लिए कोमाखान प्रभारी उमाकांत तिवारी एवं साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत सहित अन्य और दो टीमें गठित की गई. टीमें लगातार शराब भट्टी, सरहदी इलाकों में और घटनास्थल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पूछताछ जारी रही थी. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ठेलकोबेड़ा निवासी रूपेश भारी मात्रा में रुपए खर्च कर रहा है. सूचना पर संदेही रुपेश की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ पर उसने अपने साथी ठेलकोबेड़ा निवासी विद्या, दुर्गेश, अनूप, तोषराम और एक अन्य साथी के बारे में बताया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रुपेश की निशानदेही पर विद्या, दुर्गेश, अनूप, तोषराम और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह खरियार रोड में किराना दुकान, कपड़ा दुकान, फैंसी दुकान में कार्य करते हैं और दुकान का साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को ही इधर-उधर घूमते और अपनी शानो शौकत बरकरार रखने के लिए कई जगह घटना को अंजाम दिए हैं.

http://सारा ने मालदीव से शेयर की बोल्ड फोटोज, नहीं हटेगी नजर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त आरोपियों ने तेंदूकोना, टेमरी-बिंद्रराव- पतेरापाली रोड, टेमरी नाका, सेदभाटा बस्ती, भटगांव कोमाखान, तेंदूकोना सिकारीपाली रोड, बटोरा कसेकेरा, सलिहा आमसेना, सूअरमाल-देवरी-बाघमुंडा, बाराडेरा मंदिरहसोद, परकोम रोड, पतेरापाली, ठेलकोबेड़ा, बोईरगांव, बकमा रोड, देवरी बांसकांटा से 12 नग मोबाइल और चार मोटरसाइकिल की लूट की थी उक्त आरोपी मोटरसाइकिल एवं लूट के मोबाइल को आपस में बंटवारा कर प्रयोग में लाते थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अलग-अलग लूट की राशि मोबाइल और मोटरसाइकिल की जब्ती कर ली है. किसान से हुई 49 हजार रुपए की लूट में 44800 रुपए बरामद किए गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी  ओडि़सा निवासी थे इसलिए उन्हें ट्रेस कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था किंतु कोमाखान प्रभारी व साइबर सेल प्रभारी सराहनीय में कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now