আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भाग्य की होगी अनुकूलता, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: November 23, 2021
---Advertisement---

आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि हैं, आज के दिन अंगारक चतुर्थी का व्रत किया जाता है. सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.20 तक रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं. सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा. ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 23 नवम्बर मंगलवार

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अंगारक चतुर्थी

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने दोस्त या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

वृषभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी तारीफ करेंगे. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी.

https://सपना चौधरी ने फिर मचाया धमाल, डांस का ये वीडियो हुआ वायरल

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें. मुश्किलें आसान होंगी. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. राजकीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. प्रॉपर्टी के फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है. आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

https://पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को मिला वीर चक्र

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने की कोशिश करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है लेकिन निराश न हों. अधिकारी आपके काम को देखकर तारीफ करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं तो वह आज पूरे हो सकते हैं. दोस्तों से किया वादा पूरा करना आसान होगा.

https://शिकायत- सरपंच पति ने निर्माणाधीन अटल आवास को तोड़कर गरीबों को रातों-रात बेघर किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now