नई दिल्ली. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया. अभिनंदन को यह सम्मान पाकिस्तान के खिलाफ अदम्य साहस के प्रदर्शन के लिए दिया गया है. तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने Mig-21 प्लेन के जरिए उड़ान भर ना सिर्फ पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमानों को भारतीय सीमा में घुसने से रोका बल्कि पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 को भी मार गिराया था. अभिनंदन ने अपने साहस और शौर्य से पूरे देश को गौरवान्वित किया. विंग कमांडर अभिनंदन कुमार अब ग्रुप कैप्टन हो चुके हैं.
https://शिकायत- सरपंच पति ने निर्माणाधीन अटल आवास को तोड़कर गरीबों को रातों-रात बेघर किया
भारतीय सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक कर्नल के बराबर है. जब अभिनंदन ने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन को मार गिराया था, उस समय वह 51 स्क्वाड्रन का हिस्सा थे. वह श्रीनगर के करीब अविंतापुरा एयर बेस पर तैनात थे. बता दें कि 27 फरवरी 2019 को हुए हवाई संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 एयरक्राफ्ट पर सवार होने के बाद भी एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया था. बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स की ओर से उनके विमान पर हमला किया गया था, जिसमें वह पीओके में जा गिरे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि अगले ही दिन पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था. भारत के कूटनीतिक दबाव के बाद पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल वाघा बॉर्डर पर छोड़ा था.
https://पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती, शिक्षाकर्मियों को राहत, जानिए मंत्रिपरिषद के निर्णय









