আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भाग्य की होगी अनुकूलता, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: January 31, 2022
---Advertisement---

मकर राशि वाले लोगों का पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. वृश्चिक राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कन्या राशि का धन सही कार्यों में खर्च होगा. वृषभ राशि वाले लोग धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. सिंह राशि वाले लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. तुला राशि वाले लोगों का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. वहीं मीन राशि वाले लोगों का दिन व्यापार-व्यवसाय के लिए बढ़िया रहेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 31 जनवरी सोमवार

माघ कृष्ण चतुर्दशी/अमावश्या

मेष : कामकाज के क्षेत्र में सोमवार लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी.

वृषभ : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. इसके अलावा आप संतान की तरफ ध्यान दें.

https://फर्जी आहरण : सचिव निलंबित, सरपंच को निलंबित करने अनुशंसा

मिथुन : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेडूल में से भी समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. सोमवार के दिन आपका भाग्य भी अच्छा रहेगा.

कर्क : सोमवार की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.

सिंह : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा और उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

कन्या : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनके मन में डर भी बना रहेगा. इस सोमवार व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

तुला : सोमवार रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. आपकी अपने पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. साथ ही आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. इसके अलावा कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.

https://बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

वृश्चिक : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. सोमवार के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.

धनु : आपको भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन अगर आपके कोई कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित मामले हैं तो उनमें आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. इस सोमवार आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी.

मकर : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपका दिन अच्छा ही व्यतीत होगा.

कुंभ : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

मीन : आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए सोमवार का दिन बढ़िया रहेगा. आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. इसके अलावा छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे.

https://अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई : जांजगीर में 12, सूरजपुर में 8 वाहन जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now