আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई : जांजगीर में 12, सूरजपुर में 8 वाहन जब्त

Published on: January 30, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा/सूरजपुर. जिला खनिज उड़नदस्ता दल जांजगीर द्वारा रविवार को बलौदा-पंतोरा क्षेत्र मे खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करने वाले 12 ट्रैक्टर की जब्ती की कार्रवाई की गई. जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह खनिज उड़नदस्ता दल की जांच में कुल 12 वाहन ट्रैक्टर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए. सभी खनिजमय वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि 10 ट्रैक्टर वाहनों को पुलिस थाना बलौदा में और 02 वाहन पंतोरा उप-थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गए हैं. वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

https://फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 6 फरवरी को होने वाली थी शादी

इसी तरह सूरजपुर में रविवार को 8 वाहन जब्त किया गया. अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई. आज खनिज विभाग द्वारा 5 ट्रैक्टर जब्त की गई जिसमें रेत के 01 वाहन, ईंट के 01 वाहन तथा गिट्टी के 03 वाहन, इस प्रकार सूरजपुर एसडीएम ने 1 ट्रैक्टर रेत प्रेमनगर व 1 ट्रैक्टर रेत सूरजपुर में और भैयाथान एसडीएम ने 1 ट्रैक्टर रेत लोड गाड़ी जब्त किया है. कुल 08 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाया गया. उक्त वाहनों को जब्त कर समीपस्थ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.

https://सान्या मल्होत्रा ने अनोखे ट्विस्ट के साथ किया डांस, आपने देखा वीडियो?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now