আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : व्यवसायिक गतिविधियों में सकारात्मक तेजी होगी, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: February 8, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वाले लोगों का दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा. वृषभ राशि वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. सिंह राशि वाले लोग घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. वहीं तुला राशि वाले लोगों को सगे-संबंधियों से आर्थिक रूप में मदद मिलेगी. जानिए कैसा होगा आज का दिन…

ॐ सूर्याय नमः 8 फरवरी मंगलवार

माघ शुक्लपक्ष दुर्गाष्टमी/भीमाष्टमी

मेष : आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है. आप अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे. साथ ही अपनी मेहनत से कठिन कार्यों को भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे.

वृषभ : आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए. आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहे हैं. साथ ही बिजनेस में नए प्रयोग करने से आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है. इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.

https://मौसम अलर्ट : प्रदेश में 9-10 फरवरी को बारिश की संभावना

मिथुन : आप खुद को साबित करके दिखाएंगे. किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. साथ ही किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर आप थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे.

कर्क : आपके लिए कुछ मेहनत से भरा रहेगा. साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. अगर आप पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे. किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें. महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा.

सिंह : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. आपके मन में शांति रहेगी. आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा. साथ ही आपको रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा. आपकी सलाह पर चलकर कोई पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है.

कन्या : मंगलवार का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा. साथ ही आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी. आप संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरुरी होगा. व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में आपकी रूचि रहेगी. नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें.

तुला : परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. साथ ही लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है. आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी. अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं.

https://दशकों तक महसूस किया जाएगा कोविड का प्रभाव : WHO प्रमुख

वृश्चिक : आपको अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा. कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे. साथ ही आप किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं. कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे.

धनु : आपको बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा. दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज हो सकती है. आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं. व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है लेकिन गलतियां दोहराने से बचें. साथ ही जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा.

मकर : आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. जल्द ही आप अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं. आप उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. इसके अलावा अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें.

कुंभ : आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. घर से कुछ मीठा खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे. साथ ही शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. प्रॉपर्टी या रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरतें.

मीन : आप मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. यह समय आपके लिए ऊर्जादायक रहेगा. परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी. आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है.

https://एकल शिक्षकीय और शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति करने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now