रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है.
https://दशकों तक महसूस किया जाएगा कोविड का प्रभाव : WHO प्रमुख
सुरक्षा जवानों की होगी भर्ती, शिविर का आयोजन 25 फरवरी तक
कोरिय. जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है. एसआईएस के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीआईटी, इंसटेक्टर, भर्ती अधिकारी के पद पर भर्ती होगी. भर्ती अधिकारी कुलदीप सोनकिया ने बताया कि शिविर का आयोजन 06 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 25 फरवरी तक किया जाएगा. इच्छुक युवा नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है.
https://एकल शिक्षकीय और शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति करने के निर्देश







