आज का दिन खास रहने वाला है. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी बढ़ेगी. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी अवसर मिल सकता है. किसी से विवाद करने से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि आपके लिए रविवार कैसा रहने वाला है..
ॐ सूर्याय नमः 27 फरवरी रविवार
फाल्गुन कृष्ण एकादशी/द्वादशी
मेष : कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धन का निवेश शुभ रहेगा.
वृषभ : आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.
मिथुन : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा.
कर्क : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे. भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा. काफी लोगों से वार्तालाप होगी और संबंध मधुर बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं, किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है.
सिंह : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोलें.
कन्या : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.
तुला : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.
https://प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव तारीखों की घोषणा, मई में ब्लॉक समितियों का चुनाव
वृश्चिक : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण माहौल खुशनुमा बना रहेगा. छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रहेगा, गुरुओं का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहनेवाली है.
धनु : दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले है. आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.
मकर : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.
कुंभ : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. किसी को उधार देने से बचे. व्यवसाय और धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा.
मीन : बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय, सभी जगह अच्छी सफलता मिलेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.
https://अधीक्षकों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, सहायक आयुक्त निलंबित











