আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सकारात्मक और प्रसन्नता भरा होगा दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: February 7, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वाले नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. वृषभ राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि संभव है. कुंभ राशि वाले लोगों को मानसिक उलझन झेलनी पड़ सकती है. सिंह राशि वाले लोगों के पारिवारिक-जीवन में भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है. तुला राशि वाले लोग अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें. जानें कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 7 फरवरी सोमवार

माघ शुक्ल नर्मदा सप्तमी/अचला सप्तमी

मेष : कार्य स्थल पर नए समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे. साथ ही आपकी कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है और इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है.

वृषभ : आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. साथ ही आपकी आय में वृद्धि संभव है. आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा.

https://चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार, राहुल गांधी ने की घोषणा

मिथुन : आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं तो आपका व्यवसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है.

कर्क : आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे. साथ ही आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे.

सिंह : सोमवार का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली नहीं है. पारिवारिक-जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है. आपके प्रेम संबंध यथावत रहेंगे. समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं. आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है.

कन्या : आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त रहेंगे अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे. अगर आपका कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में आपको सफलता मिलने का संकेत है.

तुला : मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे. अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें. साथ ही अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें. अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा.

https://खुद को बेड़ियों में जकड़ कटोरा लेकर नोट और वोट मांग रहा प्रत्याशी

वृश्चिक : व्यवसायिक क्षेत्र में इस सोमवार आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे. व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.

धनु : आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है. आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे.

मकर : व्यवसायिक सन्दर्भ में व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं. आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे.

कुंभ : आपको अपने जीवन साथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा. इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे. यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर हैं या परेशान हैं इसका भान किसी को ना होने दें.

मीन : व्यवसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में आपको सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा प्रभावशाली बन जाएंगे.

https://घर में घुसकर शादीशुदा महिला से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now