আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार, राहुल गांधी ने की घोषणा

Published on: February 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. रविवार को लुधियाना में आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे. राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि पंजाब का मुख्यमंत्री गरीब बैकग्राउंड का हो. पंजाब को देश की ढाल बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को सीएम का नाम तय करने की जरूरत है. आपकी राय महत्वपूर्ण है. मेरी अपनी राय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायमंड पार्टी है. यहां कई डायमंड हैं. इनमें से सीएम के लिए एक को सेलेक्ट करना मुश्किल टास्क है.

https://खुद को बेड़ियों में जकड़ कटोरा लेकर नोट और वोट मांग रहा प्रत्याशी

राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़, सभी अलग-अलग जगह से आते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी में बहुत कुछ सीखने को मिला. राजनीति आसान पेशा नहीं है. केवल टीवी पर बैठकर डिबेट करने वाले ही नहीं, संघर्ष करने वाले नेता बनते हैं. उन्होंने कहा कि चन्नी जी से मैंने बात की और उनसे पूछा आपके पापा क्या करते हैं. चंन्नी जी गरीब घर के बेटे हैं और गरीबी को समझते हैं, गरीबी से निकले हैं. चंन्नी जी मुख्यमंत्री बने तो आपने नोट किया होगा कि आपको इनमें अहंकार दिखा? थोड़ा भी? नहीं. मुख्यमंत्री हैं और जनता के बीच जाते हैं लेकिन, कभी आपने प्रधानमंत्री को या योगी जी को जनता की मदद करते हुए देखा? वो लोग राजा है. चन्नी जी मुख्यमंत्री बनने नहीं आए हैं, पंजाब की सेवा करने आए हैं.

https://घर में घुसकर शादीशुदा महिला से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now