আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : चंद्रमा और केतु का संयोग होगा कष्टकारी, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 5, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा. गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक में आ चुका है, इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. चंद्रमा और केतु शत्रु ग्रह हैं, इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 5 मार्च शुक्रवार

फाल्गुन कृष्ण सप्तमी शाम 7:54 तक

मेष : कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. मेहनत सफल रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें. विवेक का प्रयोग करें. भाग्य का साथ एवं वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा.

वृष : अध्यात्म में रुचि रहेगी. धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा. मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा. लंबित कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम के कार्य टालें.

http://बगैर मास्क पहने बैठक में पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर के निर्देश पर जुर्माना

मिथुन : हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. कारोबार से लाभ होगा. थकान व कमजोरी रह सकती है. अज्ञात भय रहेगा. अनहोनी की आशंका रहेगी.

कर्क : व्यवसाय लाभदायक रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. इच्‍छाशक्ति प्रबल करें. शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें.

सिंह : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. नए काम हाथ में आएंगे. समय की अनुकूलता का लाभ लें. अज्ञात भय रहेगा. पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.

कन्या : साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. नए काम मिल सकते हैं. प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा. कारोबार लाभदायक रहेगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.

तुला : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. कुसंगति से बचें. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेशादि शुभ रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

http://आवेदन नहीं लिया, अधिकारी बोले- और कोई काम नहीं है क्या, कलेक्टर से शिकायत

वृश्चिक : राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. मनोनुकूल लाभ होगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. आय में वृद्धि होगी. समय की अनुकूलता मिलेगी. आलस्य हावी रहेगा.

धनु : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन होंगे. लाभदायक होगा. भाइयों से सहयोग मिलेगा. कुसंगति से हानि होगी. जल्दबाजी और जोखिम के कार्य बि‍लकुल न करें.

मकर : हल्के हंसी-मजाक से बचें. नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे. थकान रहेगी. व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा. मेहनत होगी, लाभ के अवसर टलेंगे.

कुंभ : पुराने साथियों से सुखद मुलाकात होगी.अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा. जोखिम के कार्य टालें. जल्दबाजी न करें.

मीन : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पूछ-परख रहेगी. मनोनुकूल लाभ होगा. नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें.

http://रूही का नया गाना ‘नदियों पार’ रिलीज, जाह्नवी के डांस मूव्स ने जीता दिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now