আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रूही का नया गाना ‘नदियों पार’ रिलीज, जाह्नवी के डांस मूव्स ने जीता दिल

Published on: March 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही का नया गाना ‘नदियों पार’ रिलीज हो गया है. ये गाना ऐसा है कि आप भी देखकर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. यह जाह्नवी का आइटम सॉन्ग है जिसमें उनके डांस ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इस गाने में जाह्नवी का अंदाज फैन्स को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.2 मिनट 27 सेकंड का यह गाना पूरी तरह जाह्नवी कपूर पर ही आधारित है. गाने में जाह्नवी कपूर गोल्डन कलर के लहंगे में हैं और बेहतरीन डांस कर रही हैं. इस गाने को शामूर ने गाया है.

http://Bajaj Platina 100 ES भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

उनके अलावा रश्मीत कौर, आईपी सिंह और सचिन-जिगर ने इसे अपनी आवाज दी है. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने में जाह्नवी के डांस मूव्स काफी पसंद किए जा रहे हैं. बता दें कि ‘रूही’ एक हॉरर-कॉमिडी फिल्म है और इसका डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया है. फिल्म की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है. फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है. फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखिए गाना-

http://सामंजस्य जीवन के सभी क्षेत्र में हो तो सफलता निश्चित : द्वारिकाधीश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now