আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सामंजस्य जीवन के सभी क्षेत्र में हो तो सफलता निश्चित : द्वारिकाधीश

Published on: March 4, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. पिथौरा क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए. श्री यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरुस्कार वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नपं पिथौरा के उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा ने की. मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट का खेल टीम वर्क का होता है. जिस तरह पूरे ग्यारह खिलाड़ी आपसी सामंजस्य के द्वारा खेल में जीतने का प्रयास करते हैं ऐसा ही सामंजस्य जीवन के सभी क्षेत्र में हो तो सफलता निश्चित हो जाती है. खिलाड़ी स्वस्थ मानसिकता का होता है और स्वस्थ मानसिकता का व्यक्ति समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान देता है. क्रिकेट का यह आयोजन एक कुंभ की तरह है जिसमें न केवल छत्तीसगढ़ वरन अन्य प्रांतों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया. यह सभी खिलाड़ी मैदान के आभूषण हैं.

http://नेहा कक्कड़-गुरु रंधावा का नया गाना ‘और प्यार करना है’ रिलीज

चौधरी वारियर्स बने विजेता

रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चौधरी वारियर्स की टीम ने उजाला पैलेस की टीम हो हराकर उक्त ट्राफी पर कब्जा किया. समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यादव ने स्व. श्रीमती रुकमणी देवी की स्मृति में विजेता टीम को 51000 एवं शील्ड से सम्मानित किया. उपविजेता उजाला पैलेस की टीम रही जिन्हें स्व. राकेश यादव की स्मृति में 31000 एवं शील्ड से सम्मानित किया गया. सप्ताह भर के इस आयोजन में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया.

http://परिवहन के लिए वाहन का इंतजार कर रहे 3 युवक 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now