शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है. इस राशि में शुक्र 6 सितंबर तक रहेगा, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह बताया गया है, जिनको वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है. वहीं शुक्र भोग विलास, शारीरिक सुख, वैवाहिक सुख आदि का कारक ग्रह बताया गया है. शुक्र को मीन राशि में उच्च तो कन्या राशि में नीच का माना जाता है.
ॐ सूर्याय नमः 13 अगस्त शुक्रवार
श्रावण शुक्ल पंचमी- नागपंचमी
मेष : शुक्रवार को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. कोई नया मिलने के भी संकेत हैं. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
वृषभ : परिवार का सुख अच्छा मिलेगा. मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है. मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.
http://IndVsEng : केएल राहुल का शतक, पहले दिन स्टंप्स तक भारत 276/3
मिथुन : शिक्षा प्राप्ति के लिए शुक्रवार अच्छा है. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है. आप प्रसन्न रहेंगे और दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत होगा.
कर्क : शुक्रवार को आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा.
सिंह : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. भाग्य आपके साथ है. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे.
कन्या : चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.
तुला : कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. शुक्रवार बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा. इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें.
http://संतान की चाहत में गई महिला को नशीली दवा देकर अनाचार, वैद्य गिरफ्तार
वृश्चिक : आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.
धनु : मांगलिक कार्यों के लिए शुक्रवार शुभ रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचेहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है.
मकर : आपके लिए शुक्रवार उत्साह से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी.
कुंभ : आपके लिए शुक्रवार शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
मीन : आपका दिन अच्छा बीतेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे. शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा.
http://निजी कारण बताते हुए महिला सरपंच ने दिया इस्तीफा, गांव वालों का जताया आभार











