नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत की. रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए रोहित (83) और राहुल के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई. दोनों के बीच की यह साझेदारी साल 2011 के बाद एशिया से बाहर पहली ओपनिंग शतकीय साझेदारी की है.
http://संतान की चाहत में गई महिला को नशीली दवा देकर अनाचार, वैद्य गिरफ्तार
वहीं, केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा. वह लॉर्ड्स में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने. चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान विराट कोहली 42 रन बनाकर आउट हुए. विराट और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की शतकीय साझेदारी हुई. वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि ओली रॉबिन्सन ने एक विकेट लिया. बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन का खेल आधे घंटे की देरी के साथ शुरू हुआ था.
http://निजी कारण बताते हुए महिला सरपंच ने दिया इस्तीफा, गांव वालों का जताया आभार











