आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. रोहिणी नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. दोपहर में सूर्यदेव नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तरा भाद्रपद से रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जानिए कैसा होगा आज का दिन-
ॐ सूर्याय नमः 31 अगस्त मंगलवार
भाद्रपद कृष्ण गोगा-नवमी, नंदोत्सव
मेष : मंगलवार को छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है.
वृषभ : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. आप विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं. धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं.
http://कोरोना के एक और खतरनाक वेरिएंट मिला, वैक्सीन को भी दे सकता है चकमा
मिथुन : भाग्य आपके साथ है. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. मंगलवार को रुका हुआ धन वापस मिलेगा तथा धन का निवेश होगा.
कर्क : आप चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.
सिंह : मंगलवार को नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. पुत्र संतान द्वारा सराहनीय काम होगा. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
कन्या : मंगलवार को सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा.
तुला : काफी लोगों से वार्तालाप होगी. मधुर संबंध बनेंगे. कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. मंगलवार को वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी.
http://फावड़े से वार कर हत्या, थाने जाकर आरोपी ने किया सरेंडर
वृश्चिक : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.
धनु : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें.
मकर : भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है.
कुंभ : घूमने-फिरने के लिए मंगलवार को घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.
मीन : मंगलवार को कारोबार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धन का निवेश शुभ रहेगा.











