আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना के एक और खतरनाक वेरिएंट मिला, वैक्सीन को भी दे सकता है चकमा

Published on: August 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का एक और खतरनाक वेरिएंट सामने आया है. दक्षिण अफ्रीका में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज और क्वाजुलु नैटल रिसर्च इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लैटफॉर्म के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना का C.1.2 वेरिएंट सबसे पहले मई में सामने आया था. बाद अगस्त तक चीन, कॉन्गो, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में इसके केस देखने को मिले. वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की पहली लहर के दौरान मिले वेरिएंट में से C.1 Variant की तुलना में C.1.2 में ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं.

http://फावड़े से वार कर हत्या, थाने जाकर आरोपी ने किया सरेंडर

यही वजह है कि इस वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट की श्रेणी में रखा गया है. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दुनिया में अब तक मिले वेरिएंट ऑफ कंसर्न और वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट की तुलना में C.1.2 में ज्यादा म्यूटेशन देखने को मिला है. इतना ही नहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वेरिएंट अधिक संक्रामक हो सकता है और ये कोरोना वैक्सीन से मिलने वाले सुरक्षा तंत्र को भी चकमा दे सकता है. इस स्टडी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में हर महीने C.1.2 जीनोम की संख्या बढ़ रही है. मई में जीनोम सिक्वेंसिंग के 0.2% से बढ़कर जून में 1.6%, जुलाई में 2% तक हो गए. स्टडी के मुताबिक इस वेरिएंट का म्यूटेशन रेट 41.8 प्रति साल है.

http://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए नया भाव

यह मौजूदा ग्लोबल म्यूटेशन रेट से दोगुना तेज है. स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल SARS-CoV-2 वायरस मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने और उनमें प्रवेश करने के लिए करता है. ज्यादातर कोरोना वैक्सीन इसी क्षेत्र को टारगेट करती हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक म्यूटेशन N440K और Y449H वेरिएंट C.1.2 में मिले हैं. ये म्यूटेशन वायरस में बदलाव के साथ साथ उन्हें एंटीबॉडी और इम्यून रिस्पॉन्स से बचने में मदद करते हैं. ये उन मरीजों में भी देखने को मिला है, जिनमें अल्फा या बीटा वेरिएंट के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई थी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now