नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,588 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,313 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 199 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. फिर भी ये कीमती पीली धातु 46 हजार रुपए के स्तर से ऊपर ही बंद हुई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,389 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,814 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में भी आज कमी का रुख रहा.
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 250 रुपए की गिरावट के साथ 62,063 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है. न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज पर आज गोल्ड का हाजिर भाव मामूली तौर पर गिर गया. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए में आज मजबूती दर्ज की गई. आज सुबह रुपया डॉलरके मुकाबले 31 पैसे की जबरदस्त मजबूती के साथ 73.38 के स्तर पर खुला. वहीं, डॉमेस्टिक इक्विटीज में पॉजिटिव ट्रेंड नजर आया. इससे सोने की कीमतें दबाव में आ गईं.
http://फिल्म ‘राधे श्याम’ का नया पोस्टर रिलीज, प्रभास-पूजा का दिखा रोमांटिक अंदाज









