आज फाल्गुन मास की अमावस्या है. आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. शाम को लगभग 5.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा. इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 13 मार्च शनिवार
फाल्गुन कृष्ण अमावस्या 3:51 तक
मेष : धन लाभ की भी संभावना है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान से सुख मिलेगा. मन में आज अनजाना डर रहेगा. किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें. हेल्थ को लेकर सावधान रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष : पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं. बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है. बिना मांगे किसी को सलाह न दें. विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें.
http://पहले टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट हराया, सीरीज में 1-0 से आगे
मिथुन : किस्मत का साथ मिलेगा. विवाद समाप्त हो सकते हैं. खर्च बढ़ सकता है. बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा. सिरदर्द की समस्या हो सकती है. हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा-झंडा अर्पित करें.
कर्क : महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी. कोई बड़ा काम आज शुरू हो सकता है. जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें.
सिंह : रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है. परिवार वालों को सहयोग मिलेगा. सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है. किसी गरीब को कपड़े दान करें.
कन्या : धन लाभ के योग बन रहे हैं. स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें. बदहजमी की शिकायत हो सकती है. पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें.
तुला ; अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें. किसी से विवाद हो सकता है. संतान पक्ष की चिंता रहेगी. शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं.
http://फिंगेश्वर में हाथियों का भ्रमण, धान खरीदी केंद्र की दीवार और गेट तोड़कर पहुंचाया नुकसान
वृश्चिक : बिजनेस को लेकर फैसला ले सकते हैं. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. धार्मिक आयोजन हो सकता है. भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है. किसी से भी विवाद न करें. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें.
धनु : यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं. बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें. अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें.
मकर : दूसरों की मदद करें, इससे आपका फायदा होगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है. जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है. विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें.
कुंभ : बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी. परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है. खर्च ज्यादा हो सकता है. पड़ोसियों से विवाद हो सकता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें.
मीन : परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा. लोग आज आपकी मदद करेंगे. वाहन चलाने में सावधानी रखें. जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है. संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं. सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें.
http://धनश्री वर्मा-जस्सी गिल का ‘ओए होए होए’ गाना रिलीज, मचा रहा धमाल











