আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

Published on: March 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की. जोस बटलर (28) और जेसन रॉय (49) ने पहले विकेट के लिए 8 ओवरों में ही 72 रन जोड़ दिए. इन दोनों के आउट होने के बाद डेविड मलान (24*) और जोनी बेयरस्टो (26*) ने मिलकर इंग्लैंड को मैच जीता दिया.

http://फिंगेश्वर में हाथियों का भ्रमण, धान खरीदी केंद्र की दीवार और गेट तोड़कर पहुंचाया नुकसान

इंग्लैंड की टीम ने 27 गेंदें शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले मैच में कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मोर्गन का यह फैसला सही साबित हुआ और भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही. श्रेयस अय्यर (67) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चला और टीम 124 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए. आदिल राशिद, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला.

http://तेज रफ्तार बोलेरो और कार में टक्कर, एक की मौत, 4 घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now