गरियाबंद. एक तेज रफ्तार बोलेरो और कार में टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. जबकि 4 घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है. उन्हें रायपुर रेफर किया गया है. जबकि दो अन्य को राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार गरियाबंद के वार्ड 4 निवासी राकेश चुरपाल और अनुज ठाकुर, कसाबाय निवासी डुमन सिंह नेताम, संजय साहू और कोचवाय निवासी पोषण हलबा गुरुवार रात करीब 11 बजे राजिम से गरियाबंद कार में लौट रहे थे.
http://धनश्री वर्मा-जस्सी गिल का ‘ओए होए होए’ गाना रिलीज, मचा रहा धमाल
तभी नेशनल हाईवे 130 सी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई. हादसे में राकेश चुरपाल की मौत हो गई. वहीं कार सवार अन्य युवक घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है. मृतक का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बोलेरो चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है.
http://TVS Apache RTR 160 4V भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







