आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा. स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है. आज रात बुध ग्रह वक्री स्थिति में मकर राशि में प्रवेश करेगा. बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 4 फरवरी गुरुवार
माघ कृष्ण सप्तमी दोपहर 12:07 तक
मेष : परिश्रम का परिणाम मिलेगा. सुखद स्थितियां निर्मित होंगी. मनोबल बढ़ेगा.
वृष : लगन, मेहनत का उचित फल मिलेगा. क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें. विवाद सुलझेंगे.
http://वास्तविक हक़दारों के बीच विकास उपाध्याय ने बांटी खुशियां
मिथुन : भागदौड़ रहेगी. अस्वस्थता रहेगी. संपत्ति संबंधी खटपट संभव है. धैर्य रखें.
कर्क : नए कार्यों की चर्चा होगी. साहस, पराक्रम बढ़ेगा. विश्वासप्रद माहौल रहेगा.
सिंह : मनचाही सफलता मिलेगी. निर्णय समय पर लें. पुरानी बीमारी उभर सकती है.
कन्या : पारिवारिक व राजकीय सहयोग मिलेगा. रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा रखें.
तुला : जोखिम टालें. कर्मचारियों पर निगाह रखें. पारिवारिक समस्या का समाधान होगा.
http://गणतंत्र दिवस हिंसा की जांच में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
वृश्चिक : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. यात्रा सफल, धन प्राप्ति होगी. कानूनी बाधा दूर होगी.
धनु : विवाद को बढ़ावा न दें. कटु अनुभव मिल सकते हैं. जोखिम, लोभ, लालच से बचें.
मकर : विवाद से क्लेश, मनमुटाव, शारीरिक कष्ट संभव है. रोजगार मध्यम रहेगा.
कुंभ : वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता रहेगी. आमदनी बढ़ेगी. उदर संबंधी विकार हो सकते हैं.
मीन : अप्रत्याशित लाभ होगा. जोखिम टालें, विवाद न करें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.
http://इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया सन्यास











