আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सजगता के साथ बिताएं आज का दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 15, 2021
---Advertisement---

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज का दिन मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए भारी होगा. विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे. कर्क राशि वालों को कम प्रयास से ही सिद्धि हासिल होने का योग है. जानिए पूरी 12 राशियों के लिए कैसा होगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 15 दिसम्बर बुधवार

मार्गशीर्ष-अगहन शुक्ल पक्ष द्वादशी

मेष : प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें. विवाद हो सकता है. नकारात्मकता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें.

वृषभ : संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. नई योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे.

https://अब घर-घर जाकर लगाया जाएगा कोरोना टीका, आयुष्मान कार्ड बनाने गांवो-शहरों में लगेंगे विशेष शिविर

मिथुन : कष्ट, भय, चिंता और तनाव का वातावरण बन सकता है. जोखिम और जमानत के कार्य टालें. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

कर्क : कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें. कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है.

सिंह : कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चिंता और तनाव रहेंगे. सुख के साधनों पर व्यय होगा. स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में सुख-शांति रहेगी.

कन्या : कानूनी बाधा संभव है. हल्की हंसी-मजाक करने से बचें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. धनहानि किसी भी तरह हो सकती है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.

तुला : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. चिंता और तनाव में वृद्धि होगी. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. घर में नकारात्मकता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

https://पीएम आवास पर सदन में हंगामा, 11 विधायक निलंबित

वृश्चिक : शत्रु शांत रहेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

धनु : आंखों को रोग और चोट से बचाएं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. मित्र और संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.

मकर : दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कहीं से बुरी खबर मिल सकती है. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आय बनी रहेगी. भाइयों का सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. किसी भी काम को कल पर नहीं टालें.

कुंभ : जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. फालतू खर्च होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे.

मीन : थकान और कमजोरी रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है.

https://लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निगरानी शुदा बदमाश की हत्या, मां-बेटी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now