कोरबा. मां-बेटी ने एक निगरानी शुदा बदमाश की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसका शव सड़क पर मंगलवार सुबह पड़ा मिला. पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार खरमोरा के अटल आवास निवासी अमित सोनी उर्फ किडनी (28) का शव मंगलवार सुबह वहीं सड़क पर पड़ा मिला. सूचना पर पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया. डॉग ‘बाघा’ आसपास घूमा और फिर सीधा अमित की सास के घर में घुस गया. वहां उसकी साली पर कूद पड़ा. इस पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो हत्या का मामला खुल गया. पूछताछ में आरोपी कुंती बाई ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी अमित सोनी से हुई थी.
https://‘83’ का नया सॉन्ग ‘बिगड़ने दे’ रिलीज, जज्बे और एनर्जी से है भरा
कुछ समय बाद ही वह किसी के साथ भाग गई. बाद अमित ने परेशान करना शुरू कर दिया था. कहता था कि मां-बेटी ने मिलकर उसकी पत्नी को भगवाया है. वह अपनी पत्नी की छोटी बहन 17 साल की साली पर बुरी नजर रखने लगा था. आरोपियों ने बताया कि अमित सोमवार देर रात भी घर में घुस आया. बाद साली से छेड़खानी करने लगा. उसने विरोध किया तो जबरदस्ती हाथ पकड़ कर खींचने लगा और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. इस पर साली ने अपनी मां कुंती बाई के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. वह घर से बाहर भागा तो उसे सड़क पर भी पीटा. इस पर वह वहीं गिर पड़ा तो मां-बेटी घर में जाकर सो गए. सुबह उठे तो उसकी मौत का पता चला.
https://SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह







