আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जगजननी की कृपा से नववर्ष के पहले दिन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: April 13, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्योदय से दोपहर 1.06 तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा. अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग और बाद में भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 13 अप्रैल मंगलवार

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रारंभ

मेष : शत्रु भय रहेगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. शत्रु परास्त होंगे. आय में वृद्धि होगी. कुसंगति से बचें. घर-परिवार से सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट से बाधा हो सकती है. लाभ होगा.

वृष : संतान पक्ष की चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट से काम में रुकावट हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रुभय रहेगा. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. सभी ओर से अनुकूलता रहेगी. विवेक से कार्य करें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

http://IPL 2021 : बेकार गया सैमसन का शतक, रोमांचक मुकाबले में PKBS ने RR को 4 रन से हराया

मिथुन : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में वृद्धि होगी. किसी वरिष्ठजन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. जोखिम न लें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

कर्क : घर-बाहर तनाव व अशांति रह सकती है. भागदौड़ अधिक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. दु:खद समाचार मिल सकता है. भाइयों से मतभेद हो सकता है. कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

सिंह : लेन-देन में सावधानी रखें. प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. झंझटों में न पड़ें. कार्य की बेहतरी के साथ उत्साह बना रहेगा. काम में मन लगेगा. कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. प्रसन्नता बनी रहेगी.

कन्या : नेत्र पीड़ा हो सकती है. धनागम चारों तरफ से होगा. अतिथि आएंगे. व्यय होगा. शुभ समा‍चार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. आज का काम आज ही करें. दूसरों से अपेक्षा न करें. शुभ समय. नए मित्र मिलेंगे.

तुला : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. बेरोजगारी दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सभी ओर से सहयोग मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. लापरवाही न करें. जोखिम न लें.

http://लाशों के बीच पूरी रात बैठा रहा ऑक्सीजन लेकर, दूसरे दिन हो गई मीडियाकर्मी की मौत

वृश्चिक : लेन-देन में सावधानी रखें. ऐश्वर्य पर खर्च होगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. विवाद को बढ़ावा न दें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. भाइयों तथा पार्टनरों से मतभेद हो सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में कमी रहेगी. जल्दबाजी न करें.

धनु : बेवजह तनाव रहेगा. शारीरिक कष्ट संभव है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. शुभ समय.

मकर : आर्थिक नीति में परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा. कार्यप्रणाली सुधरेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्र व संबंधी सहयोग को आगे आएंगे. कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. हिम्मत से काम लेना होगा.

कुंभ : सुख के साधन जुटेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे. शत्रुओं की तरफ से शांति रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. समय पक्ष का है. फायदा उठाएं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाजी से बचें.

मीन : पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. घर में मतभेद हो सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यवसाय ठीक चलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. आय बढ़ेगी. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.

http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का फरमान, रोक लगाने स्मिता ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now