আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शुभ योग लेकर आया है शनिवार, जानिए श्रीगणेश की कृपा से कैसा होगा आपका दिन

Published on: September 11, 2021
---Advertisement---

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज के दिन ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है. ये व्रत महिला प्रधान है. आज सूर्योदय से दोपहर 2.23 तक स्वाति नक्षत्र रहेगा. इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले स्वाति नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नामक योग बन रहे हैं. इन दोनों शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 11 सितम्बर शनिवार

भाद्रपद शुक्लपक्ष ऋषि पंचमी

मेष : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

वृषभ : आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.

https://दो आरक्षकों की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की खुदकुशी, एसपी ने किया निलंबित

मिथुन : कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.

कर्क : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

सिंह : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी.

कन्या : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो, या पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

तुला : शनिवार आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी.

https://धमाल मचा रहा है अक्षरा सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘मेरा वाला गाना’

वृश्चिक : भाग्य आपके साथ है. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

धनु : दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी.

मकर : आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा. इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. शनिवार कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.

कुंभ : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

मीन : आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है#

https://मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को मिली जमानत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now