আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पंछियों के लिए छत पर दाना डालें, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: June 12, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 3.43 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात के अंत तक रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. वहीं शाम से रात के अंत तक त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 12 जून शनिवार

ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया रात्रि 8:18 तक

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आप जो कुछ भी करेंगे उसमें आप उत्साही रहेंगें. कोई भी फैसला विचार करके ही लें. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि इस महीने आपको भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे. आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे. आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं. अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं.

http://महासमुंद के आत्महत्या-प्रकरण के लिए मुख्यमंत्री बघेल को अफ़सोस और अपराध-बोध होना चाहिए : डॉ. रमन

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आपको अपने गुप्त शत्रुओं की बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें. व्यवसायिक संदर्भ में कुछ नए परिवर्तन हो सकते हैं.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे. व्यापार-साझेदारी में उतरने के लिए या व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए रैंक के संबंध में सुधार संभव है.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं. आप खुद को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं. जहां तक हो सके तर्क-वितर्क से दूर रहें. पारिवारिक सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकतें हैं. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आर्थिक संदर्भ में दिन सहायक नहीं है.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में चतुराई से निपटने की जरूरत है. संपत्ति में निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा. नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे. महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे. आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी.

http://बुजुर्ग का दावा- कारोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर बन गया ‘चुंबक’

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य के लिए अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार करना होगा. प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे. नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज आप में से कुछ अपनी योग्यता से इनाम या तरक्की हासिल कर सकतें हैं. शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है. अगर आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि व्यवसायिक संदर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा. व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि शुभ संदर्भ में आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवसायिक व्यवहार के लिए भाग्यशाली बना देगा. आप लोकप्रियता हासिल करेंगे. व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे. प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे. इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और लाभ कमा पाएंगे. यात्रा से भी लाभ मिलेगा.

http://करंट से भालू की मौत, 20 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा वन अमला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now