नई दिल्ली. एक बुजुर्ग ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है. सोशल मीडिया पर बुजुर्ग का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि लोहे की तरह ही उनके शरीर में स्टील के बर्तन भी चिपक जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक के अरविंद जगन्नाथ सोनार (71) ने दावा किया है कि जब से उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है तब से उनके शरीर में स्टील के चम्मच, डिश और बर्तन चिपक रहे हैं. उन्होने अपनी बात को साबित करने के लिए एक वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
http://करंट से भालू की मौत, 20 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा वन अमला
इस वीडियो में अरविंद के शरीर में चम्मच, छोटी प्लेट और घर में इस्तेमाल की जाने वाले बर्तन चिपके हुए दिखाई पड़ते हैं. अरविंद जगन्नाथ ने बताया कि जब पहली बार ऐसा हुआ तो लगा शायद पसीने की वजह से बर्तन शरीर से चिपक रहे हैं. इसके उन्होने नहाया लेकिन जब उन्होंने फिर बर्तन को शरीर पर रखा तो वह चिपक गया. मामले को लेकर नासिक जिले के CMO अशोक थोरात ने कहा कि यह शोध का विषय है. लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद ऐसा हुआ है, मैं इस दावे को खारिज करता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, इसकी पूरी जांच के बाद में ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है.
http://अब शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे मंत्रालय और सभी शासकीय कार्यालय









