आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी एवं द्वादशी तिथि है. सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा. अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग आज बन रहा है, साथ ही सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. शनिवार रात से चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में आ चुका है. इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 6 जून रविवार
ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी (प्रातः6:19 तक) द्वादशी
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस की समस्या हो सकती है. आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. आज प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. बेटे के कार्य से आप गर्व महसूस करेंगे. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी. कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी.
http://पत्नी को मंदिर भेज SI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. आज विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है. धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्केट में आप निवेश कर सकते हैं.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि काफी लोगों से आज वार्तालाप होगा, मधुर संबंध बनेंगे. कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. आज वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपकी सफलता पाने में मदद करेंगे.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है. इसलिए सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने की कोशिश करें.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा.
http://मीडिया वालों के नाम पर रेत चोरों से 20-20 हजार रुपए की उगाही!!!
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दे, फिर दिन अच्छा रहेगा.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि घूमने-फिरने के लिए आज घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. आज मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. आज चतुराई का इस्तेमाल करते हुए कार्य करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज मिलेगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है.
http://ट्विटर को केंद्र की आखिरी चेतावनी- नए IT नियम मानें, वरना परिणाम भुगतने तैयार रहें











