আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्नी को मंदिर भेज SI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on: June 5, 2021
---Advertisement---

धमतरी. एक SI ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक, SI टिंबक नायक धमतरी के अजाक थाने में पदस्थ थे और पुलिस सरकारी क्वार्टर नंबर RG-2 के कमरे नंबर 15 में पत्नी माहवती नायक के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि रोज सुबह-सुबह पति-पत्नी दोनों साथ में मंदिर जाते थे. शनिवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने पत्नी को मंदिर भेज दिया बाद पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पत्नी माहवती लौटी तो उन्होंने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि टिंबक नायक कुछ दिनों से बीमारी से ग्रसित थे. आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है. हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

http://मीडिया वालों के नाम पर रेत चोरों से 20-20 हजार रुपए की उगाही!!!

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अंतिम अवसर के आवेदन 17 जून तक

अम्बिकापुर. जिले में संचालित समस्त महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल  कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति हेतु वंचित विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 10 जून से 17 जून तक आमंत्रित किया गया है. भुगतान हेतु  संस्थओं को अनुमोदन 24 जून तक करना होगा. पात्र लंबित विद्यार्थी एमपीएससी.एमपी.एनआईसी.इन वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. निर्धारित तिथि के पश्चात कार्रवाई करने वाले संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे.

http://ट्विटर को केंद्र की आखिरी चेतावनी- नए IT नियम मानें, वरना परिणाम भुगतने तैयार रहें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now