आज चैत्र मास की अमावस्या है. सूर्योदय से सुबह 9 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 11 अप्रैल रविवार
चैत्र कृष्ण पितृकार्य अमावस्या
मेष : आज खर्च ज्यादा होने से कर्ज की स्थिति बन सकती है. मानसिक परेशानी बनी रहेगी. स्वास्थ्य और प्रेम करीब-करीब ठीक है. बिजनेस भी ठीक है. मन खराब रहेगा. पीली चीज पास में रखें.
वृष : आज मन प्रसन्न रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम करीब-करीब ठीक है. गणेश जी की वंदना करें.
http://IPL 2021 : धवन-पृथ्वी की धमाकेदार पारी, DC ने CSK को 7 विकेट से हराया
मिथुन : आज अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. बिजनेस में फायदा होगा. अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है. स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान दें. पीली चीज का दान करें.
कर्क : आज शुभता बढ़ेगी. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा. यात्रा करने का योग बन रहा है. पीली चीज पास में रखें.
सिंह : आज आप कोई रिस्क न लें. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है. बिजनेस करीब-करीब ठीक है. भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें.
कन्या : आज जीवन आनंदमय गुजरेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस सब अद्भुत दिखाई पड़ रहा है. पीली चीज का दान करें.
तुला : आज सावधान रहें. दुश्मनों पर आप भारी पड़ेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम सही चलता रहेगा. बिजनेस के दृष्टिकोण से सब ठीक चल रहा है. कोई पीली चीज दान करें.
http://महासमुंद जिले में 14 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन, शराब, सब्जी-फल और किराना दुकानें भी रहेंगी बंद
वृश्चिक : प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है. बिजनेस भी सही चल रहा है. भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें. केसर का तिलक लगाएं.
धनु : जमीन, घर या वाहन खरीद सकते हैं. घर में कलह से बचें. स्वास्थ्य मध्यम है, हालांकि सीने में दर्द हो सकता है. प्रेम और बिजनेस सही चल रहा है. बजरंग बली की आराधना करते रहें.
मकर : जो प्लान आपने बनाए थे, उन्हें आज लागू करने का दिन है. स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम अच्छा है. बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. पीली चीज पास में रखें.
कुंभ : आज जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे न लगाएं. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस सब अच्छा चल रहा है. पीली चीज दान करें.
मीन : आज आप जीवन में आगे बढ़ेंगे. प्रेमी से संबंध मधुर होंगे. स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम-बिजनेस अच्छा होगा. पीली चीज पास में रखें.











