আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : धवन-पृथ्वी की धमाकेदार पारी, DC ने CSK को 7 विकेट से हराया

Published on: April 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई टीम ने 7 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 189 रनों के लक्ष्य को महज 3 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. धवन और पृथ्वी ने पहले विकेट के लिए 82 गेंदों में 138 रनों की साझेदारी कर चेन्नई सुपरकिंग्स को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया. शिखर धवन ने 54 बॉल पर 85 और पृथ्वी शॉ ने 38 बॉल पर 72 रन की धमाकेदार पारी खेली.

http://महासमुंद जिले में 14 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन, शराब, सब्जी-फल और किराना दुकानें भी रहेंगी बंद

कप्तान ऋषभ पंत 15 रनों पर नाबाद लौटे. चेन्नई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 2 और ड्वेन ब्रावो ने 1 विकेट लिया. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए. सुरेश रैना ने 36 बॉल पर सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली. उनके अलावा मोइन अली ने 36, सैम करन ने 34, रविंद्र जडेजा ने 26 और अंबाती रायडू ने 23 रन बनाए. दिल्ली के लिए आवेश खान और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट लिए. अश्विन और टॉम कुरेन को 1-1 विकेट मिला.

http://‘आयु-सीमा का उल्लंघन कर कोविड टीका लगवाने पर संसदीय सचिव शकुंतला पर धोखाधड़ी के मामले में हो कड़ी कार्रवाई’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now