आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी एवं अष्टमी तिथि है. आज मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 3.55 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन में आ चुका है. रविवार को इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 21 मार्च रविवार
फाल्गुन शुक्ल सप्तमी-अष्टमी
मेष : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं. विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे. शत्रु परास्त होंगे.
वृष : सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी. व्यापार अच्छा रहेगा. चोट व रोग से हानि संभव है. कुसंगति से हानि होगी. विवाद न करें. फालतू खर्च बढ़ेंगे. आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है. आवेश में कोई कार्य नहीं करें.
http://भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया, 3-2 से जीती सीरीज
मिथुन : लेन-देन में सावधानी रखें. रोजगार मिलेगा. अचानक लाभ होगा. धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है. लाभदायक समाचार मिलेंगे. कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. संत-समागम होगा.
कर्क : शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में सावधानी रखें. सुख के साधन जुटेंगे. रुका हुआ धन मिलेगा. अधूरे काम समय पर होने से पर उत्साह बढ़ेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है.
सिंह : कार्यप्रणाली में सुधार होगा. आय बढ़ेगी. भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे. कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी. आर्थिक मनोबल बढ़ेगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.
कन्या : मेहमानों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मसम्मान बढ़ेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दूसरों के विश्वास में न आएं. परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है.
तुला : पूजा-पाठ में मन लगेगा. थकान रहेगी. परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा. वाणी पर संयम आवश्यक है. व्यवसाय में लाभ होगा.
http://कोरोना का कहर, नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन
वृश्चिक : भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा. उपहार मिलने के योग हैं. अधिक व्यय न करें. खर्चों में कमी करें. चोट व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम के कार्य टालें.
धनु : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी बाधा दूर होगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा. कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे. विकास की योजनाएं बनेंगी. दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. बेचैनी रहेगी.
मकर : सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा. लाभदायक सौदे होंगे. विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे. जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं. घर-परिवार की चिंता रहेगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी.
कुंभ : परिवारिक संबंध घनिष्ठ होंगे. नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे. कम प्रयास से काम बनेंगे. धनार्जन होगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.
मीन : यात्रा के अच्छे फल मिलेंगे. आमदनी में वृद्धि होगी. प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा. नौकरी में उन्नति के योग हैं. घर-परिवार की चिंता रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जोखिम न लें.
http://तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई, 3 युवकों की मौत











