আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पीपल पर जल अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 29, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तथा चतुर्थी तिथि है. पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. पूर्वाषाढ़ नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग भी बना रहेगा. इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 29 मई शनिवार

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष तृतीया व चतुर्थी तिथि

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने हर कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. आज धन-लाभ होगा.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ होगा. हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखें. दिन शुभ रहेगा.

http://ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक गिरफ्तार

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नए मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी. आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर्स तारीफ करेंगे.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे. किसी अपने की सहायता से आपको अच्छा धन लाभ होगा. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको हराने में सफल होंगे. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ मिलेगा.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन बीतेगा. घर में मेहमानों के आने के कारण माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी.

http://गांवों में स्वच्छता अभियान, कोरोना से बचाव और वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी भाजपा

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि बेवजह आज किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी. दिन की शुरुआत अच्छी होगी.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी, जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे. आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. आज भाग्य आपका साथ देगा.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आप अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी. आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे. आज काफी प्रसन्न रहेंगे.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करना अच्छा है. आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता दिलाएंगे. नई मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. आज भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा. आज आप किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे.

http://जावडेकर बोले- साल के अंत तक पूरा हो जाएगा वैक्सीनेशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now