नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि राहुल गांधी 2024 तक टीका लगने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्हें कहना चाहता हूं कि दिसंबर महीने तक देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बारे में पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत जानकारी दी थी. विभाग की तरफ से बताया गया था कि दिसंबर तक 216 करोड़ वैक्सीन डोज मौजूद होंगे. यानी 108 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का पूरा खाका पेश किया गया था. विभाग ने वैक्सीन के नाम भी बताए थे. कोविशील्ड, कोवैक्सीन, नोवावैक्सीन, जेनोवा और स्पूतनिक-V का जिक्र किया गया था.
http://DRDO की एंटी-कोविड दवा 2DG की कीमत तय, 990 रुपए में मिलेगा एक पाउच
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम दिसंबर के पहले तक पूरा कर लिया जाएगा. दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार को अभी तक कोरोना समझ नहीं आया है. कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक महामारी है, यह बदलती हुई बीमारी है. आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा. राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री रणनीतिक रूप से नहीं सोचते, वे इवेंट मैनेजर हैं, लेकिन अभी इवेंट की जरुरत नहीं है. वैक्सीन की कमी के चलते देशभर में लोग खत्म हो रहे हैं, इस पर ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है.
http://पिकअप ने बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल









