आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्योदय से सुबह 7:44 पुष्य नक्षत्र रहा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात तथा उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग आज बने हैं. इन दोनों अशुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानें कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 29 अक्टूबर शुक्रवार
कर्तिक कृष्णपक्ष अष्टमी-नवमी
मेष : आपको शुभ सूचना मिल सकती है. घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा. पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा. कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है.
वृषभ : आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा. अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे. व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं.
https://पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, महिला कर्मचारी बर्खास्त
मिथुन : आपका दिन आपके लिए खास रहेगा. मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है. रुपए के लेनदेन में सावधानी रखें.
कर्क : आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कपड़ा कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें.
सिंह : किसी की बात को दिल पर न लगाएं. नौकरी करने वालों को आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे.
कन्या : ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं. जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा. आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे.
तुला : काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है. पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है. सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा.
https://गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार : विनोद
वृश्चिक : आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.
धनु : आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है. पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है. संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा.
मकर : नए कार्य में मन लगेगा. आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को कैरियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी. भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है. व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा.
कुंभ : आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी.
मीन : अपने आप पर भरोसा रखें. ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे. महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी. छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी.
https://17 साल की लड़की ने यूट्यूब देखकर घर पर दिया बच्चे को जन्म











