আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : विघ्नविनाशक को अर्पित करें जामुन, बनेंने अटके काम, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: June 9, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि है. सूर्योदय सें लगभग 9 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र दिन भर रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बन रहे हैं. इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 9 जून बुधवार

ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी व अमावस्या

मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें. आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है. परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे. सबसे विनम्र होकर बात करें. वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

वृषभ : आज आपको माता से कुछ लाभ मिल सकता है. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. संतान के कार्यों से उन्नति के योग नजर आ रहे हैं. किसी मित्र या संबंधी के प्रति गलतफहमी दूर होगी. परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती हैं.

http://एम्स डायरेक्टर ने कहा- तीसरी लहर बच्चों के लिए कितनी घातक, इस पर कोई डेटा नहीं

मिथुन : आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है और आपके परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.

कर्क : आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आप दूसरों का नजरिया समझने की भी कोशिश करें. व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं. आपको व्यवसाय के उद्देश्य से यात्रा करने का अवसर मिल सकता है. महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा.

सिंह : आज घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी खूबसूरत जगह जाकर एंजॉय भी कर सकते है. आमदनी में वृद्धि के लिए आप नए विकल्प ढूंढेंगे. आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. युवाओं को नई नौकरी मिल सकती हैं.

कन्या : वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे. आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे.

तुला : आज आपकी सपनों के पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. बच्चों के कारण घर में चहल-पहल बनी रहेगी. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. प्रॉपर्टी की बिक्री से जुड़े कार्य आपके हित में होने की संभावना है.

http://SBI का अलर्ट! ATM और चेकबुक से पैसा निकालना होगा महंगा

वृश्चिक : आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए. आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

धनु : आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा. नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा. कार्य क्षेत्र पर आज का दिन संतोषजनक होगा. प्रॉपर्टी के निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलेंगे. किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करने से मन हल्का होगा. आपसी तालमेल से दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा.

मकर : आज भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे. विदेशी कनेक्शन से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

कुंभ : आज का दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

मीन : आज आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं , लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें. अपनी सेहत का ध्यान रखें.

http://मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, गरीब परिवारों को जुलाई से नवम्बर तक निःशुल्क चावल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now