नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एटीएम व बैंक शाखा से पैसे निकालने और चेकबुक को लेकर नियमों में बदलाव कर रहा है. इसके तहत ग्राहकों को इन सभी सेवाओं के लिए चार्जेस देने होंगे. नए चार्जेस बेसिक सेविंग अकाउंट डिपॉजिट (BSBD) अकाउंड होल्डर्स पर लागू होंगे. ये नये नियम अगले महीने यानी जुलाई 2021 से लागू हो जाएंगे. वरिष्ठ नागरिकों को चेक बुक पर नए सेवा शुल्क से छूट दी जाएगी. एसबीआई बीएसबीडी गरीब तबके के लिए है ताकि वे कोई शुल्क नहीं होने के कारण अकांउट खोलने के लिए प्रोत्साहित हो सकें.
इसे जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी कहते हैं. इसमें न्यूनतम या अधिकतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती. इन अकाउंट होल्डर्स को एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मिलता है. कोई भी व्यक्ति वैध केवाईसी दस्तावेज दिखाकर एसबीआई में बीएसबीडी काउंट खोल सकता है. बीएसबीडी खाताधारकों के लिए हर महीने चार मुफ्त नकद निकासी उपलब्ध होगी, जिसमें एटीएम और बैंक शाखाएं शामिल हैं. बैंक फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये प्लस जीएसटी वसूलेगा. नकद निकासी पर शुल्क होम ब्रांच और एटीएम व गैर-एसबीआई एटीएम पर लागू होगा.
http://मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, गरीब परिवारों को जुलाई से नवम्बर तक निःशुल्क चावल
चेक बुक के लिए देना होगा पैसा
एसबीआई बीएसबीडी अकाउंट होल्डर्स को एक वित्त वर्ष में 10 चेक की कॉपी मिलती है. अब 10 चेक वाली चेकबुक पर शुल्क देना होगा. बैंक 10 लीव वाली चेकबुक के लिए 40 रुपए और जीएसटी लेगा. एसबीआई 25 लीव की चेकबुक के लिए 75 रुपए और जीएसटी चार्ज करेगा. इमरजेंसी चेक बुक पर 10 लीव के लिए 50 रुपए और जीएसटी लगेगा. बैंक बीएसबीडी खाताधारकों की ओर से होम ब्रांच से पैसा निकालने पर शुल्क नहीं लगेगा.
WHO की चेतावनी- जल्दबाजी में प्रतिबंध हटाना हो सकता है विनाशकारी
ATM में लिमिट 4 बार
एसबीआई के एटीएम या बैंक ब्रांच से 4 बार पैसा निकालने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके बाद नकदी निकालने पर 15 रुपए और जीएसटी वसूला जाएगा. एसबीआई ने चेक का उपयोग करके नकदी निकालने की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपए रोजाना कर दी है. बचत बैंक पासबुक के साथ निकासी फॉर्म का उपयोग करके नकद निकासी को बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है. इसके अलावा तीसरे पक्ष की नकद निकासी 50,000 रुपए प्रति माह (केवल चेक का उपयोग करके) तय की गई है.
पवन सिंह का नया गाना मचा रहा तहलका, देखिए वीडियो https://t.co/ISdwMu2M9v
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 8, 2021
पेट्रोलियम मंत्री बोले- आमदनी कम है और खर्च ज्यादा, अभी नहीं घटा सकते पेट्रोल-डीजल के दाम https://t.co/Us1zlDuOOD
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 8, 2021










