आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमीव षष्ठी तिथि हैं. सूर्योदय से सुबह 9.45 तक पुनर्वसु नक्षत्र रहा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 17 मई सोमवार
वैशाख शुक्लपक्ष पंचमी/षष्ठी
मेष : आज आप घर, जमीन या वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं. मां के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. बिजनेस के लिए दिन अच्छा है. प्रेमी से अनबन हो सकती है. भगवान सूर्य देव को जल दें.
वृष : फिजूल खर्च से परेशानी बढ़ सकती है. आप कर्जदार हो सकते हैं. मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. बिजनेस और प्रेम के लिए स्थिति ठीक है. कोई हरी चीज अपने पास रखें.
http://गुजरात की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान तौकते, 5 राज्यों में 11 की मौत
मिथुन : रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा. आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे. प्रेम और स्वास्थ्य अच्छा है. बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है. गुडलक के लिए अपने पास सफेद रंग की चीज रखें.
कर्क : अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. जॉब में प्रमोशन मिल सकता है. बिजनेस मध्यम से बेहतर की ओर है. स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा चल रहा है. शिवलिंग का जलाभिषेक करें.
सिंह : आज किस्मत से कुछ अच्छा हो सकता है. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा. आप आज यात्रा कर सकते हैं. प्रेम और स्वास्थ्य मध्यम है. बिजनेस में फायदा हो सकता है. सूर्य देव को जल देते रहें.
कन्या : परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल होने वाली हैं. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम अच्छा है. बिजनेस ठीकठाक चल रहा है. शनि देव की उपासना करते रहें.
तुला : नौकरी में तरक्की होगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी से मुलाकात संभव है. प्रेम, स्वास्थ्य और बिजनेस सब अद्भुत चल रहा है. पीली चीज दान करें.
http://राहत भरी खबर : छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर और घटकर 11% पर पहुंची
वृश्चिक : रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो जाएगा. प्रेम और स्वास्थ्य मध्यम है. बिजनेस में फायदा होगा. गुडलक के लिए केसर का तिलक लगाएं.
धनु : आपका स्वास्थ्य मध्यम है. भावनाओं में बहकर आप अपने प्रेमी से झगड़ा कर सकते हैं. ऐसा करने से बचें. बिजनेस में लाभ होने की संभावना है. लाल चीज अपने पास रखें.
मकर : प्रेम और स्वास्थ्य अच्दा है. बिजनेस में लाभ होने का योग है. मसूर की दाल किसी गरीब को दान करें या किसी गाय को खिलाएं.
कुंभ : अपनी योजनाओं को लागू करने की कोशिश करें. प्रेम, स्वास्थ्य और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है. गणेश जी की पूजा करते रहें.
मीन : परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. बिजनेस और प्रेम के लिए दिन अच्छा है. पीली चीज अपने पास रखें.











