আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जल में तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: August 5, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत भी किया जाएगा. गुरु को प्रदोष तिथि होने से इसे गुरु प्रदोष कहा जाता है. सूर्योदय से ही आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 5 अगस्त गुरुवार

श्रावण कृष्ण द्वादशी प्रदोष व्रत

मेष : गुरुवार को कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे अपमान हो. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चिंता और तनाव रहेंगे. सुख के साधनों पर व्यय होगा. स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. प्रॉपर्टी का काम बड़ा लाभ दे सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में सुख-शांति रहेगी.

वृषभ : आपकी गुरुवार को संतान की ओर से स्वास्थ्‍य और अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. इससे निजात पाने के लिए नई योजना बनानी होगी. इस योजना का तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.32%, 27 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

मिथुन : इस राशि को लोगों के लिए गुरुवार को कष्ट, भय, चिंता और तनाव का वातावरण बन सकता है. इसलिए आप जोखिम और जमानत के कार्य टालें. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी. हालांकि व्यवसाय ठीक चलेगा.

कर्क : गुरुवार को कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें. कष्ट, भय, चिंता और तनाव का वातावरण बन सकता है.

सिंह : इस राशि के लोग प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें. विवाद हो सकता है. गुरुवार को नकारात्मकता रहेगी. वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. युवक और युवती विशेष सावधानी बरतें. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें.

कन्या : आपको गुरुवार को थकान और कमजोरी रह सकती है. इसलिए अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कानूनी अड़चन से दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है.

तुला : आप अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. चिंता और तनाव में वृद्धि होगी. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. गुरुवार को मन में नकारात्मकता रहेगी. हालांकि व्यवसाय ठीक चलेगा.

http://टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की इस दिन होगी भिड़ंत

वृश्चिक : इस राशि वाले लोगों के शत्रु शांत रहेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

धनु : गुरुवार को आप अपनी आंखों को रोग और चोट से बचाएं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. मित्र और संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.

मकर : आप गुरुवार को दुष्टजनों से सावधान रहें. वे आपको हानि पहुंचा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कहीं से बुरी खबर मिल सकती है. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आय बनी रहेगी. भाइयों का सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. आज के काम कल पर नहीं टालें.

कुंभ : जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. फालतू खर्च होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. सट्टे और लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे.

मीन : गुरुवार को आपके लिए कानूनी बाधा संभव है. हल्के हंसी-मजाक करने से बचें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. धनहानि किसी भी तरह हो सकती है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.

http://कृषि कानूनों को लेकर संसद के बाहर भिड़ गए कांग्रेस सांसद और हरसिमरत कौर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now