नववर्ष के प्रथम दिन मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. आज का दिन उन्हें मालामाल बनाने की संभावना लेकर आया है. वहीं वृषभ राशि के जातकों को भी योजनाएं लाभ देंगी. जानिए बाकी राशियों के लिए का दिन कैसा रहने वाला है..
ॐ सूर्याय नमः 2 अप्रेल शनिवार
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रारंभ
मेष : आपको वित्तीय फायदे हो सकते हैं. आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. व्यवसायिक मामलों को लेकर अच्छा समय है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा. आपकी निजी जिन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा.
वृषभ : योजनाओ को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और यह आपको लाभदायक परिणाम देंगी. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक रूप से यह एक शुभ दिन है.
https://IPL 2022: आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ी PBKS, KKR को मिली दूसरी जीत
मिथुन : साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं. आप यश एवं कीर्ति भी अर्जित करेंगे.
कर्क : प्रयास फल देंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे. आपके नए विचारों और कार्य शैली की सराहना की जाएगी.
सिंह : वर्कप्लेस पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी. आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे.
कन्या : आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी बढ़ेगी. यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है. आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं जिससे आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी.
तुला : आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. व्यवसायिक सन्दर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं. अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे. आपको कामयाबी मिलेगी. नए संपर्क बनेंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे.
https://मनरेगा में होगी 11 नए लोकपालों की भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
वृश्चिक : व्यवसायिक सन्दर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे. आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे. आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे.
धनु : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे. यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें तो आप व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं. आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे. आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा.
मकर : अनुकूल अवधि नहीं है, स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं या आपको दर्द सहना पड़ सकता है. आर्थिक सन्दर्भ में धन की रुकावट के आपको बेचैन रख सकती है.
कुंभ : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है. व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है. व्यापार से जुड़े जोखिम भरे निर्णय लेने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है.
मीन : नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है. अज्ञात लोगों से सावधान रहें. खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें. अपने काम को अपने परिवारिक समय में बाधा न बनने दें.
https://जुबिन नौटियाल-निकिता दत्ता का नया गाना ‘मस्त नजरों से’ हुआ रिलीज











