आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा. जिससे धू्म्र नाम का अशुभ योग बना रहेगा. इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 19 अप्रैल सोमवार
चैत्र शुक्ल सप्तमी नाग-सातमी
मेष : कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. कार्य की प्रशंसा होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. विरोध होगा। धनार्जन होगा.
वृष : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. विवाद को तूल न दें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें.
http://IPL 2021 : मयंक-राहुल पर भारी धवन की पारी, DC ने PBKS को 6 विकेट से हराया
मिथुन : बेरोजगारी दूर होगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जोखिम न उठाएं. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा.
कर्क : फालतू खर्च होगा. अपेक्षानुरूप कार्य न होने से तनाव रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें.
सिंह : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. शारीरिक कष्ट संभव है. आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे.
कन्या : नई योजना बनेगी. कार्यपद्धति में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. माता की चिंता रहेगी. मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा.
तुला : चोट व रोग से बचें. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. नौकरी, निवेश व यात्रा लाभप्रद रहेंगे.
http://IPL 2021 : RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को 38 रनों से हराया
वृश्चिक : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. दिखावे से दूर रहना चाहिए.
धनु : चिंता, तनाव, कष्ट व भय का माहौल बन सकता है. कानूनी अड़चन दूर होगी. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी.
मकर : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भूमि व भवन खरीदने की योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. लाभ होगा. संतान पर नजर रखें.
कुंभ : लेन-देन में सावधानी रखें. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. प्रमाद न करें. दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा.
मीन : यात्रा में सावधानी रखें. भागदौड़ रहेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. कार्य निर्णय शांति से विचार करके ही करें.
http://शादी में पहुंचे 500 लोग, टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त











