नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 38 रनों से हरा दिया. आरसीबी में अब अपने तीनों शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है, वह फिलहाल इकलौती ऐसी टीम है जिसे अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है. चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए. जवाब में KKR टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 9 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए.
http://शादी में पहुंचे 500 लोग, टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त
लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल की 49 गेंदों में 78 और एबी डीविलियर्स की 34 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में 204 रन बनाए. केकेआर की ओर चक्रवर्ती ने दो जबकि कमिंस और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत तेज हुई लेकिन हर अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे. कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. टीम का और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और केकेआर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई. आरसीबी की ओर से काइल जेमीसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को 2-2 विकेट मिले.
http://कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की कोरोना से मौत











