আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बनी रहेगी माता शीतला की कृपा, जानिए कितना शुभ होगा दिन

Published on: March 24, 2022
---Advertisement---

आज मकर राशि वाले लोग जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. मीन राशि वाले लोगों का नए कार्य में मन लगेगा. वृश्चिक राशि वालों को किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. कन्या राशि वाले लोग खुद पर भरोसा रखें. वृषभ राशि वाले किसी की बात को दिल पर न लगाएं. कुंभ राशि वाले लोगों की सोच बदल सकती है. सिंह राशि वालों को व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. वहीं तुला राशि वाले लोगों का सोशल मीडिया के जरिए कोई नया दोस्त बनेगा.

ॐ सूर्याय नमः 24 मार्च गुरुवार

चैत्र कृष्णपक्ष शीतला सप्तमी

मेष : शुभ सूचना मिल सकती है. आप घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. साथ ही व्यापार और रोजगार अच्छा चलेगा. पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा. कार्य स्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है.

वृषभ : किसी की बात को दिल पर न लगाएं. नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी. इसके अलावा व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेगा.

https://मैरिटल रेप पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी- शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं

मिथुन : आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. अगर आपके मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है. इसके अलावा रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें.

कर्क : आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. कपड़ा व्यवसायों को अच्छा लाभ होगा. भविष्य को ध्यान में रखकर आप निवेश कर सकते हैं. साथ ही आपकी ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. इसके अलावा आप जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें.

सिंह : आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा. अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे. व्यापार में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है.

कन्या : अपने आप पर भरोसा रखें. ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों के सहयोग से आप मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे. महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी. छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी.

तुला : अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा.

https://दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चार अपचारी बालकों ने लाठी से पीट-पीटकर की थी मासूमों की हत्या

वृश्चिक : किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. साथ ही आप माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

धनु : आपके सकारात्मक विचारों से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है. पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है. संतान की ओर से आपके मन को संतोष प्राप्त होगा.

मकर : ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं. जीवन साथी के सहयोग से आप प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा. आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. इसके अलावा आप घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे.

कुंभ : आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. साथ ही इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. ऑनलाइन लेन-देन में आप सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी.

मीन : नए कार्य में आपका मन लगेगा. आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी. भूतकाल में घटी घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है. इसके अलावा आपका व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा.

https://‘दसवीं’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार दिखे अभिषेक; ‘सख्त छोरी’ यामी भी लगीं धांसू

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now