আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चार अपचारी बालकों ने लाठी से पीट-पीटकर की थी मासूमों की हत्या

Published on: March 23, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कसडोल पुलिस ने दो मासूमों की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है.24 घंटे के अंदर ही इस मामले के सभी चार अपचारी बालकों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है. चकरबाय निवासी लवेंद्र चेलक (8) और शौर्य चेलक (7) के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. मंगलवार को बस्ती से करीब 2 किमी दूर एक खेत में दोनों बच्चों के शव मिले थे. प्रथम दृश्टया लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करना प्रदर्शित हो रहा था. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की. प्रकरण में FSL टीम एवं डाग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की अलग-अलग टीम गांव में ही कैम्प कर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन मुआयना कर रही थी, तो पुलिस की दूसरी टीम मृत बच्चों के परिवार वालों, रिश्तेदारों, बच्चों के मित्रों एवं अन्य व्यक्तियों से लगातार विस्तृत पूछताछ कर रही थी.

https://नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा, ये टोल नाके होंगे 3 महीने में बंद

इसी दौरान पता चला कि दोनों मृतक बालकों को अंतिम बार दोपहर में गांव से निकलते देखा गया या तथा इसी समय गांव के ही अन्य बालकों के भी नदी में नहाने जाने की जानकारी मिली. जिसमें शामिल 2 अपचारी बालकों का दोनों बच्चों से आम तोड़ने की बात पर वाद-विवाद हुआ था. उक्त अपचारी बालकों से लगातार मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करने पर इन बालकों ने दोनों बच्चों की हत्या करना कबूल किया तथा प्रकरण में शामिल अपने अन्य 2 अपचारी आरोपी बालकों एवं घटना के संबंध में भी पूरी बात बताई. मामले में शौर्य और लवेंद्र व आरोपी बच्चों के मध्य आम तोड़ने की बात पर वाद विवाद हुआ था. घटना दिनांक को दोनों बच्चे नदी में नहाकर वापस घर आ रहे थे, इसी बीच उनका सामना आरोपी बच्चों से हो गया.

https://‘दसवीं’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार दिखे अभिषेक; ‘सख्त छोरी’ यामी भी लगीं धांसू

तत्पश्चात आरोपी अपचारी बालकों ने पूर्व में हुए वाद-विवाद की बात को लेकर शौर्य और लवेंद्र के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी. मारपीट से बचने दोनों खेत की तरफ भागने लगे. आरोपी बालक भी उन्हें पकड़ने पीछे दौड़ने लगे. ग्राम से कुछ दूर जाने के पश्चात इन चारों आरोपी बालकों ने बच्चों को घटनास्थल के पास घेरकर पकड़ा. बाद चारों अपचारी बालकों ने गुस्से में आकर पास में ही रखी लाठी से दोनों बच्चों को मारना प्रारंभ कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों शौर्य एवं लवेन्द्र की मौत हो गई. आरोपी अपचारी बालकों से 2 नग लाठी बरामद की गई है. अपचारी बालकों में एक 11 साल, एक 12 साल और दो 14 साल के हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now