আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : करवा चौथ पर बने हैं कई शुभ योग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 24, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज महिलाओं का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ मनाया जाएगा. सूर्योदय से पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा. रविवार और रोहिणी नक्षत्र के योग से आज धाता नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा उभयचरी, शंख, शुभकर्तरी, विमल और शश महापुरुष जैसे अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 24 अक्टूबर रविवार

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रोहिणी नक्षत्र

मेष : भाग्य का साथ मिलने वाला है. छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए रविवार मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, नहीं तो गैस की समस्या हो सकती है.

वृषभ : रविवार को नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. पुत्र संतान द्वारा सराहनीय काम होगा. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

https://मुख्यमंत्री ने चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

मिथुन : भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापिस मिलेगा तथा धन का निवेश होगा.

कर्क : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. रविवार को अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.

सिंह : काफी लोगों से आपकी बातचीत होगी. मधुर संबंध बनेंगे. कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.

कन्या : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं. धन का निवेश करने के लिए रविवार उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं.

तुला : चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है.

https://मुख्ममंत्री देते हैं मीडिया को धमकी, युवाओं का कैरियर खत्म करने की चेतावनी और विपक्ष के नेताओं को जेल, ये इमरजेंसी नहीं तो क्या है?

वृश्चिक : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी.

धनु : सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है, इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा.

मकर : घूमने-फिरने के लिए रविवार को घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में दिन अनुकूल है.

कुंभ : किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है. अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें.

मीन : भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. रविवार को भाग्य का साथ मिलने वाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी.

https://यूपी पलायन कर रहे 130 मजदूरों को पुलिस ने रोका, विधायक बोले- दलालों पर दर्ज किया जाए मानव तस्करी का मामला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now