আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : ग्रहों स्थिति से सामने आएंगे कई शुभ और अशुभ परिणाम, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: November 28, 2021
---Advertisement---

आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 5.35 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. वहीं शाम से रात अंत तक सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. आज सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा. ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ परिणाम होंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 28 नवम्बर रविवार

मार्गशीर्ष अगहन कृष्णपक्ष नवमी

मेष : मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन शुभ है. आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक्की हासिल कर सकतें हैं. शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है. यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं.

वृषभ : व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें. रविवार को आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी.

https://प्रसव कार्य में लापरवाही, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित

मिथुन : मिथुन राशि वालों को अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें. आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है.

कर्क : आपको जायदाद संबंधित मामलों में चतुराई से निपटने की जरूरत है. सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा. नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगें. महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें.

सिंह : रविवार को आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं. आप स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं. जहां तक हो सके तर्क–वितर्क से दूर रहें. पारिवारिक सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकतें हैं. जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आर्थिक संदर्भ में दिन सहायक नहीं है.

कन्या : अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को शुभ भविष्य हेतु अपनी योजनाओं पर पुन: विचार करना श्रेष्ठ रहेगा. प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे. नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं.

तुला : रविवार को आप जो कुछ भी करेंगें उसमें आप उत्साही रहेंगें. सुविचारित निर्णय लंबे समय तक प्रभावी रहेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं.

https://भाजपा पार्षद के साथ निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

वृश्चिक : शुभ सन्दर्भ में रविवार का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवसायिक व्यवहार के संदर्भ में भाग्यशाली बना देगा. आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा. प्रेमियों के लिए समय शुभ नहीं है.

धनु : व्यवसायिक संदर्भ में रविवार का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा. व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है.

मकर : इस माह आपको भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे. आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे. आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं. अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं.

कुंभ : अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे. प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे. इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे. यात्रा से भी लाभ मिलेगा.

मीन : रविवार को आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे. व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए रविवार का दिन अनुकूल है. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है.

https://RRR का नया गाना ‘जननी’ रिलीज, देशभक्ति देख हो जाएंगे इमोशनल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now