नई दिल्ली. फिल्म RRR का नया गाना ‘जननी’ रिलीज हो गया है. यह फिल्म का सोल एंथम है और देशभक्ति से ओत-प्रोत है. गाने में हर एक एक्टर की नम आखों को देख आप भावभिभोर हो जाएंगे. इस गाने में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट इमोशनल होते नजर आ रहे हैं. गाने में देश के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष दिखाया गया है. इस वीडियो के लिरिक्स भी बहुत सोलफुल हैं और एम एम करीम म्यूजिक भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला है.
https://कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, हाई लेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने दिए ये निर्देश
इस संगीत को सिंगर एमएम करीम और कोरस ने गाया है. इस गाने के लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं. सोल एंथम सुन हर कोई इमोशनल हो रहा है और उनके साथ ही उनके मन में देशभक्ति जाग गई है. बता दें ‘आरआरआर’ के इससे पहले दो गाने ‘नाचो नाचो’ और ‘दोस्ती’ रिलीज हो चुका है जिनमें मौज मस्ती दिखाई गई थी लेकिन जननी हर किसी को रुला गया. बता दें कि ये फिल्म 7 जनवरी 2022 को तेलुग, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
https://फिल्म ‘83’ का टीजर आउट, छा गए रणवीर सिंह










