नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. लगभग दो घंटे चली इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कोराना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के पाए जाने से पैदा हुई चिंताओं और तमाम देशों में इसके प्रभावों से अवगत कराया. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने प्रोएक्टिव रहने व बचाव के उपायों का पालन करने के साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की निगरानी करने की भी आवश्यकता जताई.
https://Darwin के 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 120 किमी तक की रेंज
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को अधिक सतर्क रहने और मास्क पहनने व उचित दूरी सहित बचाव के सभी अन्य उपायों का पालन करने की जरूरत है. पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स की निगरानी करने के साथ ही ‘रिस्क’ वाले देशों से आने वाले लोगों की, दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच की जानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कोरोना के नए स्वरूप के खतरों के मद्देनजर अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटाने की योजना की समीक्षा करने को भी कहा.
https://नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, जेसीबी में लगाई आग









