আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सोच-समझ कर लें महत्वपूर्ण निर्णय, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: February 18, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वाले लोग परिवार की तरफ से बेफिक्र रहेंगे. वृषभ राशि वाले लोग प्रशंसा के पात्र होंगे. कुंभ राशि वाले लोगों का प्रभाव कार्यक्षेत्र में बना रहेगा. सिंह राशि वाले लोगों को परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा. वहीं तुला राशि वाले लोगों को बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. जानें क्या कहते हैं सितारे…

ॐ सूर्याय नमः 18 फरवरी शुक्रवार

फाल्गुन कृष्ण द्वितीया, बसंत ऋतु प्रारंभ

मेष : आपको परिवार का सुख अच्छा मिलेगा. किसी व्यक्ति विशेष से आपकी मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है. मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो आपकी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

वृषभ : दिन आपके लिए शुभ रहेगा. कामकाज में आपको सफलता के साथ लाभ होगा. इस शुक्रवार आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा.

https://सिरपुर में मेहर समाज के लिए पांच लाख की लागत से बनेगा सामाजिक भवन

मिथुन : आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. साथ ही पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. घूमने-फिरने के लिए आप घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा.

कर्क : शुक्रवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे.

सिंह : आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको सुख और सहयोग मिलेगा.

कन्या : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे उनके लिए धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. साथ ही संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी.

तुला : शुक्रवार का दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद आपको किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नए कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी जिससे एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

https://अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

वृश्चिक : शुक्रवार का दिन उत्साह से भरा रहेगा. आप मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. आप सराहनीय कार्य करेंगे. आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा.

धनु : आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. आपके व्यापार में लाभ होगा. साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी.

मकर : आपका शुक्रवार का दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. जैसा चाहेंगे वैसा ही फल पाएंगे. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

कुंभ : आपका दिन शुभ रहेगा. साथ ही कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. आपको अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे और आपको उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

मीन : दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आपको कोई नया काम मिल सकता है. साथ ही कारोबार में वृद्धि के योग हैं. आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा.

https://50 हजार रुपए घूस लेते ट्रैफिक प्रभारी सहयोगी के साथ गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now